फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में दो दिनी कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षण प्रणाली में सुधार विषय पर शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला बृहस्पतिवार से शुरू हो चुकी है। कार्यशाला में क्रियात्मक शोध अवधारणा, उसके सोपानों, अभिलेखीकरण आदि पर मंत्रणा हुई। कार्यशाला के पांचवे चरण का शुभारंभ डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने किया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से क्रियात्मक शोध को अपने व्यावहारिक जीवन का अनिवार्य अंग बनाने को कहा।
विज्ञापन


मुख्य संदर्भदाता डॉ. अवनीश शर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्तमान सत्र से डायट शिक्षकों के सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेंगे। प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक सभी स्तर के सेवारत प्रशिक्षणों का समन्वय डायट की ओर से किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी और दीपक सोराड़ी ने बताया कि इस शैक्षिक सत्र में अब तक 135 अध्यापकों का क्रियात्मक शोध संबंधी अभिमुखीकरण किया जा चुका है।

मौके पर डॉ. पारुल शर्मा, डॉ. अनिल मिश्र, कमल गहतोड़ी, नवीन उपाध्याय, शिवराज तड़ागी, मनोज भाकुनी, अरुण कुमार तलनियां, राजेश पांडेय, लता आर्या, नवीन ओली, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें