लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार में चल रहे 19वें देवी महोत्सव में बारिश के बावजूद शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों का उत्साह कम नहीं रहा। कैरम युगल वर्ग में आस्था और निकिता की जोड़ी विजयी रही।
कैरम सीनियर वर्ग बालिका में वेदिका शर्मा ने मुस्कान देउपा को हराया। युगल में आस्था मंगोला और निकिता महर ने मनीषा देउपा और नेहा मंगोल को हराया। बालक सीनियर में उज्ज्वल, दीपक ने करन -अजय को हराया। जूनियर एकल में निखिल राय ने प्रियांशु कुमार को और युगल वर्ग में साहिल और अभिषेक ने नवनीत, मिलन को हराया। बुधवार को देवीधार मंदिर विकास समिति अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षत, नरेश राय के संचालन में तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट ने किया। बाद में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक वर्ग कहानी लेखन में जिया जोशी, मानस गंगवार, प्रियम पांडेय, जूनियर वर्ग में निष्ठा जोशी, नवनीत पंत, यामिनी पांडेय, निबंध प्राथमिक वर्ग में प्रियम, हिमांशी जोशी, आयुषी अधिकारी, जूनियर वर्ग में निकिता बिष्ट, निकिता जोशी, निष्ठा जोशी, कुर्सी दौड़ प्राथमिक में सुहानी ढेक, सांभवी मुरारी, नितिका करायत, जूनियर में नयनश्री, भावना देउपा, निकिता अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।