फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से अमोड़ी के पाल बेलौना क्षेत्र की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अमोडी के पाल बेलौना क्षेत्र की बिजली पिछले तीन दिनों से गुल है। वहीं, सूचना के बाद भी विद्युत विभाग फाल्ट को दूर नहीं कर पा रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में क्षेत्र की संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से फाल्ट शीघ्र दूर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। क्षेत्र के लिए जा रही विद्युत लाइन जंगल से होकर गुजरी है, जिसमें तेज हवा के चलते पेड़ एवं पेड़ों की टहनियां गिरने से अक्सर फाल्ट आता है। ग्रामीण दीपक सिंह बोहरा, महेंद्र सिंह, नवीन भट्ट, पितांबर भट्ट आदि ने बताया कि बीते तीन दिनों से अमोड़ी, बेलखेत, चल्थी, दियूरी, स्वाला, कोट अमोड़ी में बिजली आपूर्ति ठप है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी है, लेकिन अब तक फाल्ट की तलाश कर मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें