फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी चौक के सामने से कूड़ा हटाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति कार्यालय के सामने नगर पंचायत की ओर से कूड़ा एकत्र किए जाने पर समिति के जिलाध्यक्ष डीडी पांडेय ने गहरी नाराजगी जताई है उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर समय रहते कूड़ा डालना बंद न करने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मानवाधिकार संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष डीडी पांडेय ने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि समिति के कार्यालय के सामने एक हैंडपंप है और वहीं पर उनका कार्यालय भी है। पिछले कई सालों से नगर पंचायत की ओर से वहां पर कूड़ा एकत्र किया जाता है। पांडेय ने कहा कि कई बार वहां पर कूड़ा न डालने के लिए जिलाधिकारी और नगर पंचायत को लिखित रूप से पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। पांडेय ने कहा कि अगर समय से इस पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वह न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें