फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखीढांग में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सूखीढांग क्षेत्र में एक बार फिर से शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीण लामबंद होने लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन द्वारा सूखीढांग क्षेत्र में शराब की दुकान खोली गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता शंकरदत्त जोशी, नवीन उपाध्याय का कहना है कि क्षेत्र के लोग पूर्व में भी शराब की दुकान के विरोध में लंबे समय तक आंदोलन कर चुके हैं। इस बार भी प्रशासन की ओर से क्षेत्र में शराब की दुकान खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन के इस प्रयास को कतई कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह राना, पार्वती देवी, हयात सिंह राना, मोहन राना, जानकी देवी, पुष्पा चौड़ाकोटी, मदन राम, महेश चौड़ाकोटी, कैलाश चौड़ाकोटी, मोहित, मयंक, मनोहर सिंह बोहरा, महेंद्र सिंह आदि ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार पानी के बदले शराब उपलब्ध कराने में आमादा है। इस प्रयास को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल का कहना है कि क्षेत्र में लोगों को अवैध शराब से निजात दिलाने के चलते यहां फिर से दुकान खोली जा रही है। अवैध शराब बेचने की वजह से कई लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें