फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों को राज्य वित की नई गाइड लाइन की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां जिला पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक में सभी सदस्यों को राज्य वित्त की ओर से जारी नई गाइड लाइन की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई का वाचन और पुष्टि की गई। उसके बाद आज प्रस्तावित एजेंडे को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सदस्यों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तावित बजट को लेकर अपने अपने क्षेत्रों के प्रस्तावों को लेकर चर्चा की। अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि राज्य वित्त के सारे कार्य अब नई गाइड लाइन के मुताबिक की कराए जा सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की ओर से संचालित की जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में भोला सिंह बोहरा, पुष्कर सिंह, मीना देवी, उमाशंकर भट्ट, उर्मिला चंद, उषा गुरुंग, भवानी टम्टा, मुकेश कुमार, निर्मला महाराना और गोविंद सामंत आदि मौजूद रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें