फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह बनाएं कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आर्यन छात्र संगठन ने शहर में कूड़ेदानों की व्यवस्था करने के साथ वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने नगर पंचायत, तहसील और लोहाघाट पुलिस थाने में ज्ञापन दिया है।

आर्यन संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में छात्रों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासन द्वारा शहर को साफ रखने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहनीय पहल है। वहीं संगठन ने कहा कि शहर क्षेत्र में कूड़े को फेंकने पर अर्थदंड तो वसूला जा रहा है, लेकिन कूड़ेदानों की व्यवस्था करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शहर में जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था करने की मांग की है। व्यवस्था नहीं होने से दूरदराज के ग्रामीण व अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों के सामने कूड़े के निस्तारण की दिक्कत आती है। छात्रों ने स्वच्छता अभियान को शुरू करने से पहले शहर के हर 50 मीटर के भीतर कूड़ेदान की व्यवस्था करने और वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु राय, पवन पांडेय, आशीष राय, शुभम बिष्ट, भास्कर राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें