फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों के बाद पुलिस ने तेज किया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में दो दिन में तीन सड़क दुर्घटनाओं के बाद पुलिस एवं प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस व परिवहन विभाग ने संपर्क मार्गों पर भी चेकिंग को तेज कर दिया है। वहीं पाला ग्रस्त मोटर मार्गों में चूना व रेत डालने की कवायद शुरू कर दी है।
जिले में इस साल अब तक कुल 27 सड़क दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मौत और 38 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं जिले में बीते दो दिनों में तीन सड़क हादसे हुए हैं। डुंगराबोरा, पोखरी और घाट में हुए हादसों में एक की मौत और सात घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


तीनों जगह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों से लगे पुलिस थाने व चेक पोस्टों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देशों का इन दिनों सख्ताई से पालन किया जा रहा है। दो दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन



इधर जाड़ों में पालाग्रस्त सड़कों में हादसों के खतरे को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चूना व रेत डालना शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट ने बताया कि ललुवापानी, नरसिंहडांडा व सीएमटी मार्ग पर चतुरकोट में साइन बोर्ड लगाने के अलावा बचाव के अन्य उपाय किए जा चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग में बापरू क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें