बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बृहस्पतिवार को बनबसा खल्टी और चंदनी इलेवन के बीच हुए मुकाबले में वाकओवर मिलने से चंदनी की टीम ने मैच जीतकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों के प्रमाणपत्रों में कमी पाए जाने पर बनबसा खल्टी टीम को बाहर कर दिया गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधा बिष्ट ने किया।
अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला बनबसा खल्टी और चंदनी इलेवन के बीच हुआ। बनबसा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। इसमें अरुण कुमार ने सर्वाधिक 31 रनों का योगदान दिया। चंदनी के गेंदबाज राहुल ने 2 विकेट लिए। जवाब में चंदनी की टीम ने 10 ओवरों में 85 रन बनाए थे। इसी बीच बनबसा टीम के खिलाड़ियों केे प्रमाण पत्रों आदि में कमी पाए जाने के कारण चंदनी की टीम को वाकओवर देते हुए विजेता घोषित कर दिया गया। मैच के अंपायर नवीन चंद थे। स्कोरर की भूमिका प्रशांत जोशी ने निभाई। आंखों देखा हाल निशांत भट्ट ने सुनाया। इस दौरान आयोजन समिति के अविनाश कुमार, सुरेश सामंत, अरुण गोस्वामी आदि मौजूद थे।
फोटो 28 टीएनपीबीएनबी 01पी। ।