फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फस्ट पर पूर्णागिरि में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 31 दिसंबर को पूर्णागिरि मंदिर में लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर सुरक्षा की रणनीति तय की । इस मौके पर बताया गया कि समूचे धाम क्षेत्र में कदम-कदम पर पुलिस का पहरा रहेगा।

बृहस्पतिवार को कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने काली मंदिर स्थित मंदिर समिति कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार मंथन किया। समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने दर्शन की व्यवस्था के लिए मुख्य मंदिर में महिला कांस्टेबलों के अलावा सिविल पुलिस के जवानों को तैनात किए जाने का सुझाव दिया। भैरव मंदिर से काली मंदिर तक सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

मंदिर समिति पदाधिकारियों ने नागा क्षेत्र, टुन्यास, तिलहर धर्मशाला, झूठा मंदिर व भैरव मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की बात कही। समिति ने धाम क्षेत्र में मदिरा व मांस का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि मांस व मदिरा पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बताया कि 31 दिसंबर को मेले में मंदिर समिति सिद्ध मोड़ व काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक पथ प्रकाश की व्यवस्था करेगी। इसके अलावा 20 सफाई कर्मी व दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की मदद को एक दर्जन स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष जगवीर सिंह, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, लालमणी तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें