गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने 10 सूत्री मांगों पर मंत्रणा की। नगर पंचायत सभागार में जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने 65 वर्ष से अधिक के पूर्व विधायकों को दी गई सुविधा की तरह ही पेंशनरों को पांच फीसदी अतिरिक्त पेंशन बढ़ाने और केवल पेंशनर्स के भरोसे गुजर बसर करने वाले परिवार में पेंशनर की मौत होने पर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
जिला महामंत्री बची सिंह रावत के संचालन में हुई बैठक में केंद्रीय कर्मियों की तरह राज्य सरकार के पेंशनर्स को भी विभिन्न भत्ते मंजूर करने, पेंशनर्स को परिवार के साथ भारत भ्रमण की सुविधा देने, उत्तराखंड सरकार में लटका संशोधित पेंशन के प्रस्ताव को लागू करने, राज्य से बाहर जाने वाली रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में 50 फीसदी की छूट देने, पुरानी पेंशन जल्द लागू करने की मांग की गई। बैठक में बीडी राय, टीआर टम्टा, जेएस सक्टा, उजालू राम, मनोरथ जोशी, पदमा दत्त, बीडी कलौनी, शेर सिंह अधिकारी, रमेश पुनेठा, शिव दत्त जोशी, कुंवर सिंह रौतेला, लक्ष्मी दत्त सुतेड़ी, लक्ष्मी दत्त उप्रेती, उमेद सिंह रौतेला रमेश चंद्र पाटनी, नारायण दत्त जुकरिया आदि मौजूद थे।