फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने नई स्थानांतरण नीति का समर्थन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सिंचाई विभाग के मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय और मंडलीय नेताओं ने राज्य सरकार की ओर से घोषित की गई नई स्थानांतरण नीति का समर्थन किया है। मंगलवार को जिले के भ्रमण पर पहुंचे एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार डीके पंत और मंडलीय अध्यक्ष अंबादत्त शर्मा ने विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों से जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


उन्होंने संगठन में एकता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर मुख्य सहायक गरिमा वर्मा, कनिष्ठ सहायक अमित उप्रेती एवं असरफ अली को एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता ग्रहण कराई गई। पिथौरागढ़ जिले के दौरे के बाद चंपावत पहुंचे कर्मचारी नेताओं ने सिंचाई खंड लोहाघाट, उप खंड चंपावत और टनकपुर में सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दोनों कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्तमान में लागू की गई स्थानांतरण नीति काफी हद तक पारदर्शी है तथा कर्मचारी संगठनों को नई नीति का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से समय समय पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के हितों को लेकर आंदोलन किए जाते रहे हैं। यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ी तो और आंदोलनों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें