फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली ने की थी सुनार व शिक्षक के घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में सुनार और शिक्षक के घर हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों चोरियों में लिप्त आरोपी को दबोच कर चुराया गया कुछ सामान भी बरामद किया है। जुए व शराब की लत के चलते चोरी करने की बात उजागर हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को जिला जज की अदालत में पेश किया जाएगा।

थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर किमतोड़ी मोटर मार्ग से आरोपी बिशन तिवारी (25) पुत्र शिवदत्त तिवारी निवासी नेपाल के ग्राम कुलाऊं जिला बैतड़ी को दबोचा गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने तीन अक्तूबर को रामलीला मैदान स्थित मां कोकिला ज्वैलर्स की दुकान और 10 अक्तूबर को शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी के घरों में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि वह 9 साल की उम्र में लोहाघाट आया था। जहां उसने पांच साल तक एक होटल में काम किया। उसके बाद टनकपुर चला गया था। यहां से केरल, गुडग़ांव आदि जगहों में काम करने के बाद वह अपने घर नेपाल चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी को जुआ खेलने और शराब पीने की लत है। अधिक कर्ज होने के चलते उसने चोरियां की। आरोपी ने चुराए गए सोने के गहनों को कुछ चलते-फिरते लोगों को बेच दिया है। एसओ के अनुसार आरोपी से कान के झुमके, सोने की पत्तियां, हार पेडेंट और 9570 हजार रुपये नगद मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें