फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। दीपावली त्यौहार को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की बैठक में तय किया गया कि इस बार भी दीवाली के दौरान 17 से 20 अक्तूबर तक गोरलचौड़ मैदान में आतिशबाजी बाजार लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जिसके लिए 16 अक्तूबर को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। तय किया गया कि धनतेरस के दिन मुख्यालय की प्राइवेट टैक्सियां रोडवेज परिसर में खड़ी की जाएंगी। इसके अलावा पॉलिथीन के प्रयोग पर सख्ती से अंकुश लगाए जाने का निर्णय लिया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने कहा कि तमाम प्रयासों के बाद भी पॉलिथीन के चलन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान, व्यापार संघ महासचिव नवल जोशी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें