फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनाबोरा का मां पूर्णागिरि महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खूनाबोरा के चार दिवसीय मां पूर्णागिरि महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान आयोजित क्रॉसकंट्री में प्रकाश सामंत और वरिष्ठ वर्ग में सचिन कुमार ने बाजी मारी। महोत्सव के मुख्य संरक्षक नवीन बोहरा और कैलाश बोहरा के दिशा-निर्देशन पर हुई कबड्डी कनिष्ठ वर्ग में राजकीय हाइस्कूल खूनाबोरा विजेता और मानेश्वर पब्लिक स्कूल उप विजेता रहा। सब जूनियर में खूनाबोरा विजेता और खूना बलांई उप विजेता रहा।
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग की क्रॉसकंटी रेस में प्रकाश सामंत, अजय सिंह, मुकेश रावत, सीनियर वर्ग में सचिन कुमार, हयात रावत, अमित कुमार, 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्रमोद बोहरा, करन मेहरा, हर्षित ढेक, बालिका में मनीषा रावत, छाया रावत, रेखा विश्वकर्मा, सब जूनियर में नवीन अधिकारी, मुकुंद बोरा, आदेश बोहरा, बालिका में निकिता बोरा, दिया बिष्ट, दीक्षा बोहरा, जूनियर बालक 100 में मनोज बोरा, लवी बोरा, सचिन बोरा, 200 मीटर में मनोज बोरा, लवी बोरा, अजय कुमार, 800 मी. में सचिन, अमित, अभिषेक, लंबी कूद बालिका कविता, निशा, बबीता, बालक वर्ग में विमल, सचिन, पप्पू, गोला क्षेपण चंचल, राज, राहुल ने क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे।

वॉलीबॉल में पूर्णागिरि स्पोर्ट्स खूनाबोरा और खोखो में राजकीय उच्चतर माध्यमिक खूनाबोरा विजेता रहे। आयोजन और निर्णायकों में आनंद ओली, गिरीश मनराल, शिव तिवारी, खीमानंद पांडेय, भय्यू बोरा, ललित आदि सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें