टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 9 सितंबर को टनकपुर स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 17 और 18 सितंबर को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक के मुकाबले होंगे। अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 800 और 2000 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, 3000 मीटर वाल्क रेस, अंडर-18 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर की दौड, 2000 मीटर की स्टेपल चेज रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक के साथ ही बालकों की 5000 और बालिकाओं की 3000 मीटर वाल्क रेस, अंडर-20 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 800, 1500 एवं बालकों की 5000, बालिकाओं की 3000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक मुकाबले होंगे। एसोसिएशन ने प्रतिभाग के इच्छुक एथलीटों से आयु प्रमाण पत्र के साथ नियत तिथि को स्टेडियम मैदान में उपस्थित होने को कहा है।