फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के एक गांव में दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। राजस्व पुलिस से रेग्युलर पुलिस में मामला हस्तांतरित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


10 अगस्त को बाराकोट के एक गांव के ज्वाला दत्त (75) पर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इस पर 11 अगस्त को राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। राजस्व पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में किशोरी का मेडिकल करवाया था। मेडिकल के बाद स्लाइड पिथौरागढ़ परीक्षण के लिए भेजी गई थी। अस्पताल की डा.चित्रलेखा के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर, लोहाघाट के थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि राजस्व पुलिस ने मामले को रेग्युलर पुलिस को सौंप दिया है। मामले की जांच एसआई मंजू यादव कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें