लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी बापरू में अभिभावक-शिक्षक एसोसिएशन (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके किशन सिंह महर को लगातार छठीं बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में विद्यालय की समस्याओं के लिए मिलजुल कर पहल करने का फैसला लिया गया। शिक्षा विभाग से कालेज में रिक्त पड़े अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिंदी विषय के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई।
प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों से विद्यालय विकास में सहयोग की अपील की गई। छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अभिभावकों से समय-समय पर विद्यालय में संपर्क कर अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेने पर जोर दिया। नारायण सिंह फर्त्याल ने पढ़ाई के साथ ही खेल व अनुशासन पर जोर दिया। शिक्षक हरीश कलौनी ने मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बच्चों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने पर जोर दिया। देवराज ओमरे, राजेंद्र गड़कोटी, जगदीश अधिकारी ने विद्यालय विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में भवान सिंह, नारायण सिंह, चंद्रप्रकाश गौतम, मनोहर लाल, घनश्याम जोशी, विमला पंत, सावित्री बोरा, मोनिका सिंह, राजेंद्र गिरि आदि मौजूद थे।