फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध परियोजना के कार्यो में तेजी लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने पंचेश्वर बांध परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए वन, राजस्व, विकास विभाग तथा वाप्कोस कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायतों में होने वाली खुली बैठकों का रोस्टर तय करने के साथ डूब क्षेत्र में आ रहे पेड़ों की गिनती के लिए मैन पावर को चिन्हित करने तथा राजस्व, वन, वाप्कोस कंपनी का संयुक्त सर्वे 10 अगस्त तक पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने सर्वे तथा बैठकों से संबंधित वन, राजस्व, पंचायतीराज विभाग सहित कंपनी के अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल बनाने एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 25 जुलाई को बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि बैठक में डूब क्षेत्र तथा प्रभावित होने वाले गांवों में तैनात राजस्व उप निरीक्षकों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, वन, राजस्व और संबंधित विभागों के अधिकारियों व वाप्कोस कंपनी के कर्मचारियों को भी बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सात अगस्त तक खुली बैठकें और वन भूमि का सर्वे करने को कहा। कहा कि खुली सुनवाई के अतिरिक्त अन्य सभी कागजी कार्रवाई व अन्य कार्य 25 अगस्त तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को डूब क्षेत्र में आने वाले वनों की गणना समय से पूरी करने के लिए आवश्यक कर्मचारियों की मांग प्रेषित करने तथा गणना कार्य समय से पूर्ण करने के के लिए निर्देशित किया। वाप्कोस कंपनी के अधिकारियों को अस्थाई तौर से भूमि चिन्हिकरण कार्य करने को कहा गया। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, डीएफओ एके गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी सहित वाप्कोस के इंजीनियर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें