चंपावत। शौचालय विहीन दो विद्यालयों में शौचालय निर्माण करने के लिए स्वजल से 5.44 लाख रुपये की धनराशि शिक्षा विभाग को मिल चुकी है। विभाग के माध्यम से इन दो विद्यालयों में शौचालय बनाने का काम किया जा रहा है।
हाईस्कूल रमैला और आमड़ा में शौचालय नहीं होने से बच्चों को खुले में शौच करना पड़ता था। शिक्षा विभाग ने शौचालय विहीन विद्यालयों का चयन कर शासन को स्टीमेट भेजा गया था। वर्तमान में रमैला और आमड़ा विद्यालय के लिए शिक्षा विभाग को स्वजल से 5.44 लाख की धनराशि मिल चुकी है। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने 13 अन्य विद्यालयों की सूची शासन को भेजी है। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता कैलाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि रमैला और आमड़ा विद्यालय में शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। ब्यूरो