फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द होगा हौज, गूल और हाईड्रम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में जल्द ही गूल और हौज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लघु सिंचाई विभाग को जिला योजना से 22.95 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। मार्च से हौज और गूलों का निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग को जिला योजना से अब तक 62.95 लाख की धनराशि मिल चुकी है। धनराशि के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे कार्यों में रुकावट आ रही थी। अब एक और किस्त मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे हौज, गूल और हाईड्रम के निर्माण कार्यों में तेजी आ जाएगी। इसमें लघु सिंचाई विभाग की ओर से तीन गूलों और नौ हाईड्रमों का निर्माण किया जाएगा।

लघु सिंचाई विभाग की ओर से चारों ब्लॉकों में गूलों और हाईड्रमों को निर्माण किया जाएगा। प्रशांत कुमार, ईई, लघु सिंचाई विभाग चंपावत ने बताया कि जिला योजना से हौज, गूल और हाईड्रम बनाने के लिए 22.95 लाख रुपये की तीसरी किस्त मिल चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अब तक जिला योजना से 62.95 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें