फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ईरिक्शा स्वामियों और चालकों की ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने को लेकर ईरिक्शा स्वामियों और चालकों की बैठक ली। इस मौके पर नगर और नेपाल को चलने वाले ईरिक्शों का संचालन अलग अलग जगहों से करने को कहा गया। अधिक किराया वसूलने, नियमों की अवहेला करने वाले, यातायात में बाधक बनने पर ईरिक्शा चालकों व मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



एसपी डीएस गुंज्याल के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने ईरिक्शा स्वामियों और चालकों की बैठक में उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि ईरिक्शा नंबरों से बारी बारी से संचालित किए जाऐंगे। इस मौके पर क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, तय से अधिक किराया नहीं वसूलने, जहां तहां अव्यवस्थित रूप से रिक्शा खड़ा न करने को कहा गया। इस मौके पर एसआई देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, नैनराम विश्वकर्मा, राधिका भंडारी, नारायण दत्त जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें