फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को दो नई आपात सेवा 108 मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। चंपावत जिले की आपात चिकित्सा सेवा 108 अब पटरी पर आने लगी है। मंगलवार को जिले के टनकपुर और लोहाघाट में दो नई एंबुलेंस पहुंच गई है।
विज्ञापन


टनकपुर की नई एंबुलेंस को मंगलवार को संयुक्त अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.एचएस ह्यांकी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। इसी तरह लोहाघाट में भी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मनजीत सिंह ने नई एंबुलेंस का शुभारंभ किया।

12 दिनों में जिले को तीन एंबुलेंस मिल चुकी है। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जिला समन्वयक रजत उनियाल ने बताया कि जिले को 19 अक्तूबर से अब तक तीन एंबुलेंस मिल चुकी है। सबसे पहली नई एंबुलेंस 19 अक्तूबर को पाटी को मिली थी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी का कहना है कि नई एंबुलेंस के मिलने से इमरजेंसी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खासी सुविधा होगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें इन वाहनों से जिला अस्पताल से लेकर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज तक रेफर करना आसान होगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम तिवारी, 108 आपात चिकित्सा सेवा के ईएमटी (आपात चिकित्सा तकनीशियन) फार्मासिस्ट राजेंद्र प्रसाद व अनुपम सिंह, कैप्टन पवन कुमार, चालक भूपेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।

आपात चिकित्सा सेवा के जिला समन्वयक उनियाल का कहना है कि अब एकमात्र चंपावत की नई एंबुलेंस आना बाकी है। दिवाली से पूर्व ये एंबुलेंस भी पहुंच जाएगी।

टनकपुर की पुरानी एंबुलेंस को रीठा साहिब भेजा जा रहा है। बता दें कि जिले की आपात चिकित्सा सेवा 108 की सभी पांचों एंबुलेंस बीते एक दशक से संचालित की जा रही थी। वाहन की फिटनेस खराब होने से यह सेवा बमुश्किल 20 किमी के दायरे में ही चल पा रही थी। अलबत्ता अब हालात सुधरने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें