चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूटने से बनलेख के पास हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं, लाइन टूटने से ग्रामीणों को भी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
रोड कटिंग के चलते बनलेख-मौराड़ी पेयजल लाइन टूट गई। इस वजह से मौराड़ी, बनलेख सहित कई गांवों में पानी की किल्लत हो रही है। ग्रामीण खीमानंद जोशी ने बताया की पानी की लाइन से चंतोला में बना पेयजल स्टोक टैंक महज एक घंटे में खाली हो रहा है। ग्रामीण रमेश जोशी, दिनेश, नारायण, नवल ने बताया कि पेयजल लाइन टूटने से कई घरों में पानी नहीं आ रहा है।
उन्होंने जल्द पेयजल लाइन ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विभाग ने पेयजल लाइन ठीक कराने की बात कही है।