फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसिस्ट पांडेय और गौ सेवा केंद्र संचालक को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के अर्थशास्त्र विभाग और सेवा-टिहरी हाईड्रो डेवलेपमेंट कारपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेरा गांव-मेरा तीर्थ’ विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी हुई। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र अल्मोड़ा की ओर से बगोटी गांव के फार्मासिस्ट डॉ.सतीश चंद्र पांडेय को जन स्वास्थ्य और मां कामधेनु वात्सल्य सेवा धाम मड़ पसौली के संचालक शंकरदत्त पांडेय को प्रेरणा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


डॉ.पांडेय ने उत्तराखंड के पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य सेवा की चुनौतियां एवं उनमें सुधार हेतु भेषज की भूमिका पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। कामधेनु वात्सल्य सेवा केंद्र के संचालक शंकर दत्त पांडेय ने जिले के सीमांत गुमदेश क्षेत्र में गोशाला स्थापित कर 80 से अधिक निराश्रित गायों की सेवा के पुनीत कार्य को संगोष्ठी में काफी सराहना मिली। कार्यक्रम में पद्यश्री डॉ.ललित पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें