फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राज्य में महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाने से भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कतई गंभीर नहीं है, जिसके चलते महिलाएं आए दिन अपराधियों का शिकार बन रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही सख्त कानून बनाने पर जोर दिया। बुधवार को छात्र नेता रूपेश कुमार के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तुलसीराम चौराहे पर पुतला फूंका। आरोप लगाया कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदर्शन में युकां जिला महासचिव हिम्मत चिलवाल, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष शहवाज हुसैन, मो. फुरकान, गौरव वर्मा, रोहित जाटव, मो. कामरान अंसारी, मो. इकराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें