चंपावत। यहां जिला सभागार में सभी विभागों और निगमों के आहरण वितरण अधिकारियों की एक दिनी कार्यशाला में उन्हें टीडीएस कटौती की जानकारी दी गई।
डिप्टी कमिश्नर तारकेश्वर मिश्रा, सहायक आयुक्त राज्य कर आशीष ठाकुर ने बताया कि अगर किसी ठेकेदार के मद में किया गया भुगतान ढाई लाख से अधिक होगा तो दो प्रतिशत टीडीएस काटकर राजकोष में जमा किया जाएगा, भले ही भुगतान किस्तों में किया गया हो। अगर किसी महीने में टीडीएस की कटौती नहीं होती है तो कोई रिटर्न नहीं भरना होगा। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, आयुर्वेदिक अधिकारी सुरेश उप्रेती, मुख्य कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी केएस अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, केएस बोहरा आदि थे।