फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 120 ग्राम चरस सहित एक युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस ने एक युवक को एक किलो 120 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में गठित एंटी ड्रग्स यूनिट ने अजय राम (21) निवासी ग्राम भजनपुर, थाना बनबसा को ग्राम मौराड़ी बनलेख क्षेत्र में हिरासत में लिया। अभियुक्त के पास एक किलो 120 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों से चरस एकत्र कर बेचने के लिए टनकपुर और खटीमा ले जाता है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। अभियुक्त को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल उमेश गिरि, जीवन सौन, भुवन पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें