फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपर की सड़क का मलबा नीचे की सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड में निर्माणाधीन लड़ीधुरा मंदिर को जोड़ने वाली सड़क का मलबा लोहाघाट-बाराकोट सड़क पर डालने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मलबे के कारण अक्सर हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने शीघ्र मलबा नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मनोज वर्मा, नीरज वर्मा, लाल सिंह अधिकारी, नमन जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, दीनू अधिकारी, राजेश जोशी, गणेश जोशी आदि ग्रामीणों का कहना है कि लड़ीधुरा मंदिर को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने मलबे को बाराकोट-लोहाघाट सड़क पर फेंक दिया है। उनका कहना है कि मलबा फेंकने से सड़क संकरी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन माह से लगातार लोनिवि से सड़क से मलबा हटाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीणों ने सड़क से शीघ्र मलबा नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता बीसी पंत का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। शीघ्र ही मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें