फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्रि की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव उपाय करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जंगलों में फैली वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी एसडीएम और वन महकमे के अधिकारियों को वनों में फैली आग पर पैनी नजर रखते हुए आग को रोकने के लिय कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारी हरसंभव उपाय करें। उन्होंने जिला स्तर और तहसील स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्षों को निरंतर 24 घंटे खुले रखने तथा प्रतिदिन की घटनाओं से उनको अनिवार्य रूप से सूचित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि नियंत्रण कक्षों की ओर से वनाग्नि रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी जानकारी सभी लोगों को अवश्य दी जाए। डीएम ने अधिकारियों को आगाह किया कि वन संपदा को जलने से रोकना हर अधिकारी जिम्मेदारी है, इसलिए इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने आम लोगों से भी वनाग्नि को रोकने के लिये प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें