फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट सोर्सिग से होगा अल्मोड़ा के पांच राज्य मार्गो का रखरखाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। अब अल्मोड़ा जिले के पांच राज्य मार्गों का रखरखाव भी आउट सोर्सिंग के जरिए किया जाएगा। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता की ओर से चंपावत की नरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में चंपावत जिले के तीन राज्य मार्गों का रखरखाव आउट सोर्सिग के माध्यम से रखे गए मेट (सुपरवाइजर) और बेलदार (मेट) के माध्यम से किया जा रहा है।

आउटसोर्स एजेंसी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा-बैजनाथ-ग्वालदम-कर्णप्रयाग, बागेश्वर-गिरेछीना-सोमेश्वर-द्वाराहाट-बिभांडेश्वर, अल्मोड़ा-बाड़ेछीना-सेराघाट, लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-भनोली, सुवाखान-डोड़म-चलनीछीना छणौंज मार्ग का रखरखाव आउटसोर्सिंग से तैनात मेट और बेलदारों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चंपावत जिले में चंपावत-मंच-तामली, चंपावत-खेतीखान और चंपावत-ललुवापानी मोटर मार्ग का रखरखाव आउटसोर्सिंग से तैनात कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जिले के पांच मोटर मार्गों के लिए आउटसोर्स से 35 कार्मिकों की तैनाती की जानी है। जिसके लिए 18 से 42 वर्ष आयु के अभ्यर्थी 21 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। नियुक्तियों में एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें