फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट नगर पंचायत का बिजली कनेक्शन जुड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत।
लोहाघाट नगर पंचायत का बुधवार को काटा गया कनेक्शन एक दिन बाद जोड़ दिया गया। ऊर्जा निगम के चंपावत के उप खंड अभियंता विकास भारती ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा बिजली बिल की राशि को 31 मार्च तक जमा करने के आश्वासन के बाद कनेक्शन जोड़ा गया। लोहाघाट नगर पंचायत पर 5.83 लाख रुपये बिल का बकाया है। बिजली कनेक्शन जुड़ने से यहां लोगों को होने वाली दुश्वारी से निजात मिल सकेगी।

कनेक्शन कटने के बाद कई विभागों ने बिल की रकम जमा कराई है। लोहाघाट तहसील कार्यालय द्वारा 90 हजार रुपये जमा करने के बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया है। इसी तरह चंपावत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का 43 हजार रुपये जमा होने के बाद संयोजन जोड़ गया है। मगर बिजली बिल जमा नहीं कराने पर चंपावत तहसील व एसडीएम कार्यालय के अलावा राजस्व उप निरीक्षकों की 15 चौकियों का बिजली कनेक्शन अभी भी कटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के आदेश के बाद रोशन हुए स्वास्थ्य केंद्र
चंपावत जिले के बिजली बिल की बकाया रकम जमा नहीं करने के चलते काटे गए स्वास्थ्य विभाग के बिजली कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। डीएम डॉ.अहमद इकबाल के आदेश के बाद आवश्यकीय सेवाओं वाले स्वास्थ्य विभाग को यह मोहलत मिली है। ऊर्जा निगम के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मंच स्थित अतिरिक्त प्राथमिक केंद्र सहित जिले के 20 एएनएम केंद्रों के बिजली कनेक्शन बहाल कर दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें