फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद लधिया के जंगल की आग बुझी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के जंगलों में बुधवार रात को लगी आग बुझाने में वन विभाग को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 23 मार्च से चल रही वन बीट अधिकारियों की हड़ताल से भी जंगलों की सुरक्षा पर भारी संकट है।
विज्ञापन


लधिया घाटी के परेवा, गोलडांडा, बिनवालगांव, चौड़ापित्ता, चौड़ामेहता, मछियाड़ सहित आसपास के वन पंचायत के जंगल में बुधवार को भड़क गई। करीब पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आया। वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि वन दरोगा पुष्कर दत्त भट्ट और नारायण राम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को रात को ही मौके पर भेजा गया। इस टीम और फायर वॉचरों की तीन घंटे से अधिक मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। बृहस्पतिवार को इस इलाके का काफी हिस्सा आग के धुंए से घिरा। लधिया घाटी में बहुतायत में चीड़ के जंगल होने से बेहद संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें