फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल हाथी के स्वास्थ्य में नहीं हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीस दिनों से जंगल में पड़ा घायल हाथी खड़ा नहीं हो पाया है। रविवार को वन संरक्षक डॉ. मधुकर पराग धकाते ने घटना स्थल पहुंचकर अपने मातहतों से हाथी की हालत और इलाज के बारे जानकारियां जुटाई। उन्होंने हाथी का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



16 जनवरी को बनबसा के पश्चिमीछोर पर स्थित किलपुरा रेंज के जंगल में (खटीमा क्षेत्र के रजनागोठ वनगांव के पास) एक हाथी घायलावस्था में जमीन पर पड़ा मिला था। बनबसा के ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने घायल हाथी का इजाज कराना शुरू किया, लेकिन हाथी की हालत में सुधार नहीं हुआ। वन विभाग हाथी के घायल होने के पीछे आपसी संघर्ष बता रहा है।

पिछले बीस दिनों से वन विभाग के कर्मी जंगल में तंबू बनाकर घायल हाथी की सुरक्षा कर रहे हैं। पिछले माह 21 जनवरी को रामनगर कार्बेट नेशनल पार्क के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा ने हाथी का इजाज करने के बाद जांच को हाथी के खून और पस के नमूने भी लिए थे। वन दरोगा सुंदर लाल और प्रकाश गंगवार ने बताया कि बीते दिवस शनिवार को डीएफओ नीतीशमणि त्रिपाठी हाथी के इजाज को पंतनगर के पशु चिकित्सकों के दल के साथ जंगल पहुंचे थे। रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क के पशु विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत शर्मा ने घायल हाथी का दोबारा निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें