टनकपुर (चंपावत)।
क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बनबसा मिनी स्टेडियम ने गांधी मैदान इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। बृहस्पतिवार को तड़ागी इलेवन एवं बनबसा मिनी स्टेडियम के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अशोक साह ने किया।
स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को बनबसा मिनी स्टेडियम और गांधी मैदान इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। बनबसा ने 144 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। सुमित ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। गांधी मैदान के गेंदबाज हेमू ने पांच विकेट लिए। जवाब में गांधी मैदान इलेवन की टीम 131 रनों के स्कोर पर सिमट गई। यासीन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। मैच के निर्णायक उमेश सोराड़ी एवं दीपक पांडेय थे। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अतिकुर्रहमान, मानबहादुर पाल एवं कैलाश भट्ट ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक कमेटी के संरक्षक रिपुदमन सिंह तड़ागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।