फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेले में छात्रों ने किया आकर्षक मॉडल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाइस्कूल फोर्ती में बाल सप्ताह कार्यक्रम के तहत बाल विज्ञान मेला हुआ। मेले में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया।

प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और वैज्ञानिक समझ बढ़ाने के मकसद से बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञान गणित मेले में बच्चों ने बाल शोध के तहत जड़ीबूटी संग्रह, सूर्यग्रहण, चंद्र ग्रहण, पारिस्थितिक तंत्र, वाटर हीटर, ग्रीन हाउस प्रभाव, मानव हृदय, विद्युत धारा प्रवाह, विद्युत परिपथ आदि से संबंधित मॉडल, चार्ट व घरेलू सजावट के क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का अवलोकन शिक्षाविद सुभाष बंधोपाध्याय, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य हरीश उपाध्याय ने किया। इस दौरान नोंकझोंक, वाद-विवाद, झगड़ों को लेकर जज, वकील, आरोपी का अभिनय कराकर विधिक जानकारी व न्याय प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से बाल अदालत का आयोजन किया गया। बाल अदालत में शगुन, तनुज, सलौनी, कपिल, दीपक कांडपाल, विवेक, शैलेश आदि का अभिनय सराहनीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें