फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिकों, खनन कारोबारियों का तहसील पर प्रदर्शन

Fri, 17 Nov 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते शक्तिमान ट्रक मालिक व खनन कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से भी खनिज निकासी की अनुमति मिलने से भड़के शक्तिमान ट्रक मालिकों एवं खनन कारोबारियों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शक्तिमान ट्रकों के अलावा अन्य वाहनों से खनिज निकासी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। बाद में हुई बैठक में प्रशासन ने पूर्व की भांति शक्तिमान ट्रकों से ही खनिज निकासी का भरोसा दिलाया। इसके बाद ट्रक मालिकों ने 20 नवंबर से खनिज निकासी शुरू करने का निर्णय लिया है।

शारदा के खनन गेट खुलने के बाद भी शक्तिमान ट्रक मालिकों द्वारा खनिज निकासी शुरू नहीं करने के बाद प्रशासन ने शक्तिमान ट्रकों के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों से भी निकासी की अनुमति देने के निर्णय लिया था। एसडीएम अनिल चन्याल के इस फैसले से शक्तिमान ट्रक मालिक एवं खनन कारोबारी भड़क गए। वे प्रशासन के निर्णय के खिलाफ सड़क पर उतर आए। शुक्रवार को भी ट्रक मालिक तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस पर एसडीएम ने वन निगम एवं ट्रक मालिकों के साथ बैठक कर पूर्व की भांति शक्तिमान ट्रकों से ही खनिज निकासी करने के निर्देश दिए। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि अब तक शक्तिमान ट्रकों को छोड़ किसी भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों अथवा अन्य व्यावसायिक वाहन का पंजीकरण नहीं किया गया है। एसडीएम के निर्देश के बाद ट्रक एसोसिएशन ने 20 नवंबर से खनिज निकासी शुरू करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन करने वालों में शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी, जगदीश खर्कवाल, महेश सिंह, जगदीश सिंह, आनंद महर अन्नी, मनोज गुप्ता, कमल गुप्ता, राजू रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायालय की शरण जाएंगे ट्रैक्टर मालिक
ट्रैक्टर मालिकों ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनिज निकासी की अनुमति देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि उन्होंने खनिज निकासी की उम्मीद में अपने ट्रैक्टरों का परिवहन विभाग में व्यावसायिक पंजीकरण कराया है। खनिज निकासी की अनुमति नहीं दी गई तो उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। ट्रैक्टर मालिकों ने कहा कि यदि प्रशासन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनिज निकासी की अनुमति नहीं देगा तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे। ट्रैक्टर मालिक यूनियन के अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में पवन पांडेय, त्रिलोक चंद देउपा आदि ट्रैक्टर मालिक शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें