फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे आपतियां दाखिल करने की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि बढ़ा दी गई है। एडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि 10 नवंबर तक नियत दावे-आपत्तियों को प्राप्त करने की तिथि अब 30 नवंबर तक विस्तारित कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि इस अवधि में जिनके नाम विधानसभा मतदाता नामावली में अंकित होने से छूट गये हैं या जिनकी एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण हो रही है या जिनको अपना नाम, पता परिवर्तन कराना है इस अवधि में करा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बूथ लेबल आफिसर द्वारा घर-घर जाकर जांच एवं सत्यापन का कार्य 15 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद घर-घर सत्यापन के दौरान परिवार के मतदाताओं, एक जनवरी 2018 एवं एक जनवरी 2019 को निर्वाचन के लिए आयु पूर्ण कर रहे युवा मतदाताओं का विवरण, अप्रवासी नागरिकों का विवरण भी इस अवधि में नियम प्रारूप पर तैयार करना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने 15 से 30 नवंबर तक घर-घर जाकर सत्यापन की अवधि का प्रचार- प्रसार करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें