चंपावत। मानेश्वर मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत कई बोरों में कूड़ा एकत्र किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आसपास के ग्रामीण भी सहभागी बने। सीडीओ ने कहा कि सफाई करना सभी का दायित्व है और सफाई रहने से बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। कहा कि इस तरह के अभियान सरकारी दफ्तरों के अवकाश के दिनों में जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए जाएंगे। उन्होंने नगरपालिका, नगर पंचायतों से भी समय-समय पर इस तरह के अभियान आयोजित करने को कहा है।
उन्होंने स्कूली बच्चों से अनुरोध किया है कि वे बाजार की पैक्ड वस्तुओं के प्रयोग के बाद उसका रैपर कूड़ेदान में ही फेंकें। उन्होंने कहा है कि सड़क के किनारे, पर्यटन स्थलों के आसपास रखी खाली बोतलों को तोड़ें नहीं, क्योंकि बोतलों के तोड़ने से कई तरह के नुकसान होते हैं और सफाई कर्मियों को उनको एकत्रित करने में काफी मुश्किलें आती है। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, सहायक निदेशक दुग्ध एस डोबरियाल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेश कलखुड़िया आदि शामिल थे।