फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने वालों की खैर नहीं

Sun, 05 Nov 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के गांधी चौक में इस प्रकार आडे तिरछे खड़े किए जाते हैं वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में अब आड़े तिरछे वाहन खड़े करने वालों की खैर नहीं। पुलिस ने जगह जगह आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर यातायात प्रभावित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को आड़े तिरछे खड़े 12 चौपहिया वाहनों के कोर्ट चालान कर अभियान की शुरूआत की। नगर क्षेत्र में जगह जगह आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण रोज रोज लगने वाले जाम से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पुलिस द्वारा अभियान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि नगर के गांधी चौक में लोगों द्वारा अपने चौपहिया वाहनों को आड़े तिरछे खड़ा किया गया था। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थी। उन्होंने बताया कि गांधी चौक में खड़े 12 चौपहिया वाहनों के कोर्ट चालान काट दिए गए हैं। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा लोगों को अपने वाहनों को गांधी चौक में खड़ा न करने की चेतावनी दी जाती रही थी, लेकिन लोग मनमानी कर अपने वाहनों को खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे थे। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें