फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एपीएल खाद्यान्न सब्सिडी सीधे खाते में डाले जाने का पुरजोर विरोध करते हुए दूसरे दिन भी अनिश्चित कालीन हड़ताल और प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने सरकार के इस फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक सरकार अपने तुगलगी फरमान को वापस नहीं लेती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


सोमवार को आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने छमनियां चौड़ स्थित राजकीय खाद्यान गोदाम के बाहर हड़ताल कर धरना प्रदर्शन जारी रखा। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार गल्ला विक्रेताओं का रोजगार तो छीन रही है साथ ही पर्वतीय क्षेत्र की जनता को भी सब्सिडी के नाम पर धोखा दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब सरकार डीबीटी योजना को वापस नहीं लेती है तो पूरे जिले के अलावा राज्य के सस्ता गल्ला विक्रेता हड़ताल पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी हड़ताल को तोड़ने की साजिश भी कर रही है। सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से एक जुट होकर मांगें पूरी न होने तक आंदोलन में डटे रहने को कहा गया। इस मौके पर सुरेश जोशी, प्रकाश बोहरा, नारायण सिंह, दिनेश सिंह, सुमन माहरा, इंद्रदेव मुरारी, हर सिंह, दीपक पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें