चंपावत। रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। शिशु मंदिर खर्ककार्की से शुरू पथ संचलन मुख्य बाजार, शांत बाजार, जीआईसी चौक, संघ कार्यालय से वापस शिशु मंदिर पहुंचा।
इससे पूर्व मुख्य वक्ता जिला सह संघ चालक मोहन जोशी ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में काम करने की अपील की। विभाग संपर्क प्रमुख आनंद ओली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ईश्वरी दत्त जोशी, बची सिंह पुजारी, राजेंद्र गहतोड़ी, श्यामनारायण पांडेय, हीराबल्लभ उप्रेती, सुरेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, गोविंद सामंत, कैलाश अधिकारी मौजूद थे।