फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि दर्शन को आया पीलीभीत का युवक शारदा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया पीलीभीत का एक युवक रविवार को नहाते वक्त शारदा में डूब गया। घटना के बाद से पुलिस के तैराक जवान उसकी खोजबीन में लगे हैं, लेकिन देर शाम तक की गई खोजबीन में वह नहीं मिल पाया था। डूबा युवक पीलीभीत में एक दैनिक समाचार पत्र का विज्ञापन प्रतिनिधि बताया गया है। पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

पीलीभीत की आवास-विकास कालोनी निवासी अमित रावत (28) पुत्र राकेश कुमार रावत रविवार को अपने दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को यहां आया था। दर्शन पर जाने से पहले वे बूम घाट पर स्नान कर रहे थे कि अमित अचानक नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आ गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया, लेकिन वहां ऐसा कोई तैराक मौजूद नहीं था जो अमित को बचा पाता। सूचना पर सीओ आरएस रौतेला जल पुलिस के तैराक जवानों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के तैराक देर शाम तक डूबे युवक की खोज में जुटे रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह नहीं मिल पाया था। सीओ रौतेला ने बताया कि डूबा युवक पीलीभीत में एक समाचार पत्र का विज्ञापन प्रतिनिधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहाने गई महिला गोरी में बही, नहीं लगा पता
जौलजीबी/धारचूला (पिथौरागढ़)। गोरी में नहाने के लिए गई एक महिला पांव फिलसने से बह गई है। उसकी खोजबीन चल रही है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। बताया गया कि दूतीबगड़ निवासी मानमती देवी (45) पत्नी गंगा दत्त गोरी में स्नान के लिए गई थी, तभी अचानक उनका पांव फिसल गया और वह नदी की तेज धार में समा गई। कुछ लोगों ने महिला को नदी में बहते देख लिया और काफी दूर तक नदी के किनारे दौड़ लगाई, लेकिन नदी के तेज प्रवाह में महिला लापता हो गई। गांव के लोग और पुलिस लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन नदी में पानी इतना ज्यादा है कि पता लगा पाना संभव नहीं हो रहा है। महिला के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें