फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय राज्यपाल पुरस्कार टेस्टिंग कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ध्वज शिष्टाचार के साथ राज्यपाल पुरस्कार के लिए स्काउट-गाइड का पांच दिनी जिला स्तरीय परीक्षण शिविर शुरू हो गया है। बुधवार को शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कैडेटों को स्काउट-गाइड के उद्देश्यों के अनुसरण की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

ठा.एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर के शुभारंभ मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। जिला संगठन आयुक्त अंबा दत्त पंत ने बताया कि शिविर में जिले के चारों ब्लॉकों के 64 स्काउट और 48 गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का संचालन जिला सह सचिव वेदप्रकाश पंत ने किया। इस दौरान राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बीएस बिष्ट, जिला स्काउट कमिश्नर डा.वीसी जोशी, पीडी भट्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, गौरीशंकर जोशी, श्याम चौबे, डा.एमपी शर्मा, डा. श्वेता सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें