फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे ब्लाक में ड्यूटी लगाने पर भड़के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
दैवी आपदा ड्यूटी में ब्लॉक मुख्यालय से बाहर के कर्मियों की ड्यूटी लगाने पर उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ भड़क गया है। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय से आठ किमी के दायरे से बाहर रहने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने की मांग की है। मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री केशर सिंह फर्त्याल ने इस संबंध में बाराकोट के खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।


कहा कि ब्लॉक मुख्यालय से आठ किमी के दायरे से बाहर के कर्मचारियों के नामों की सूची बीडीओ कार्यालय में भेजी जा रही है। जिसके आधार पर उन्हें दैवी आपदा नियंत्रण कक्ष में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, लेकिन उन्हें यातायात, दैनिक भत्ते का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि नियमानुसार कर्मचारियों को आठ किमी की दूरी के बाहर आठ घंटे से अधिक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को टीए, डीए अनुमन्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक से 27 किमी दूर चौमेल, 33 किमी दूर मऊ, लुवाकोट, पाडासोंसेरा आदि दूरस्थ स्थानों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। दैवीय आपदा में कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे नियत होती है। कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह छह से दोपहर दो बजे, दो बजे से रात को 10 बजे, 10 बजे से सुबह छह बजे तक लगाई जाती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ब्लॉक मुख्यालय से बाहर के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें