टनकपुर (चंपावत)।
मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर बुधवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी ठाकुर व डब्लूएचओ के मिजिल्स रूबेबा टीकाकरण कुमाऊं मंडल प्रभारी डॉ. पुनीत मिश्रा ने अभियान की टाक्स फोर्स की बैठक ले जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
तहसील सभागार में एसडीएम अनिल चन्याल की अध्यक्षता में आयोजित एक दिनी ओरिनटेशन कार्यशाला में में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि 11 सितंबर माह से शुरू होने वाले पांच सप्ताह तक चलने इस अभियान के तहत प्रथम सप्ताह में स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा। शेष चार सप्ताह में आउट रीच कैंप लगाकर शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय है। उन्होंने सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में जुटने को कहा है। कार्यशाला में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस हयांकी, डब्लूएचओ के एसएमओ चंपावत डॉ. भवानी सिंह, डॉ. गौरव शर्मा, फार्मेसिस्ट अमित जोशी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गणेश चंद, फार्मेसिस्ट प्रीतम लाल, सीआरसी समन्वयक देवी दत्त जोशी व दिवाकर भट्ट आदि मौजूद थे।