फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 76 फीसदी हुआ जिले में अपार आईडी बनाने का काम

Tue, 21 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विद्यालयों में अध्ययनरत 49,000 से अधिक विद्यार्थियों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी का काम 75 फीसदी हो गया है। इससे जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की आइडेंटिटी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के तहत सभी 49037 बच्चों की अपार आईडी बनाए जाने का लक्ष्य है। वर्तमान तक 37,000 से अधिक विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट हो गई है जबकि 11,238 आईडी पेंडिंग चल रही हैं।
जिले में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की 76 फीसदी छात्रों की अपार आईडी बन गई है।
कोट
-जिले में पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है। इसमें से 76 फीसदी छात्र-छात्राओं की आईडी बन गई है। शेष की आईडी बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। इससे सभी विद्यालयों के अध्ययनरत बच्चों में एकरूपता सामने आएगी। - जेएस पोखरिया, समग्र शिक्षा जिला समन्वयक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें