टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में सोमवार से खनन शुरू हो गया है। सुबह 7:30 बजे से वाहन खनन क्षेत्र में उतरे। पहले दिन 331 वाहन नदी में गए और दोपहर दो बजे तक 98 वाहन उप खनिज लेकर निकासी कर चुके थे। कांटे के संचालन के लिए कंपनी के कर्मी भी पहुंचे और दोपहर 12 बजे से कांटों में तौल शुरू हुई।
इस बार 9 जनवरी 2025 को खनन शुरू हुआ। पहले दिन सिर्फ दो वाहन निकासी कर सके। इसके बाद किसी कारण से खनन रोकना पड़ा। सोमवार से फिर खनन शुरू हुआ तो मां शारदा शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन ने सुबह से वाहन नदी में उतार दिए। इस बीच कंपनी के कर्मचारी नवदीप सिंह आदि ने कांटों का संचालन शुरू किया। वन विकास निगम के सेक्शन इंचार्ज तारा दत्त अटवाल और एनएस पंचपाल ने बताया कि पहले दिन कुल 331 वाहन खनन के लिए नदी में उतरे।