चंपावत प्राथमिक विद्यालय में नशा मुक्ति की शपथ दिलाते सामश्रवा आर्या।
- फोटो : अमर उजाला
नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। प्रधानाचार्य कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में अभियान के संयोजक एवं सिप्टी जीआईसी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने नशे के प्रति होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
अभिभावकों से अपने बच्चों को नशे की संगति से दूर कर संस्कार और अच्छी संगति के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने 73 छात्र-छात्राओं को बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, शराब सहित तमाम नशों से मुक्ति की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय और राज्य मार्गों से 500 मीटर की दूरी तक शराब की दुकानों पर पहली अप्रैल से प्रतिबंध लगाने के आदेश को शराबखोरी पर लगाम कसने में मददगार कदम बताया।
कार्यक्रम में कमलेश जोशी, ललित मुरारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।