पाटी में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत अब्बल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
बीआरसी पाटी में ब्लाक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम निर्मला बिष्ट और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में हुई प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गागर के अनंत, गूम के शुभम और गागर के अंकित प्रथम तीन स्थानों पर रहे।
कविता पाठ में गागर के अनंत, खुतेली के रितिक, पाटी की हिमानी, कुर्सी दौड़ में देवीधुरा के विजय, चौड़ाकोट की खष्टी, डुंगरासों की काजल, शैक्षिक नाटक में प्राथमिक विद्यालय गागर, खुुतेली और जैरोली प्रथम तीन स्थानों में रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया।
जीके प्रतियोगिता में बिसारी की सरिता, नेहा तथा मज्याप के महेंद्र, कविता पाठ में बिसारी की कंचन, बिसारी की पूजा और कानाकोट की हिमानी, वाद-विवाद प्रतियोगिता में बिसारी की कंचन, बिसारी की नेहा तथा कानाकोट के हिमांशु बोहरा, कुर्सी दौड़ में मज्याप के हिमांशु, परेवा के नरेश तथा बिसारी के हिमांशु लडवाल प्रथम तीन स्थानों में रहे। ब्लाक समन्वयक डीडी जोशी ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैक के शाखा प्रबंधक जनार्दन चिलकोटी, विजय पांडेय, मोहन सेलिया, मंजुल तिवारी आदि मौजूद थे।